Live

JHARKHAND NEWS

बाघमारा विधायक ने की मुराइडीह दुर्गापूजा पंडाल की शुरुआत, माँ दुर्गा से मांगी सुख-समृद्धि की दुआ

S
Srishtyलेखक

धनबाद कोयलांचल में दुर्गापूजा को लेकर उत्साह है।बाघमारा के मुराइडीह दुर्गापूजा कमिटी ने काल्पनिक मन्दिर पूजा पंडाल का निर्माण की है।बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।कमिटी ने विधायक को बुके शॉल ओढ़ाकर सम्मनित किया।

विधायक उद्घाटन के बाद माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किये।माँ दुर्गा से बाघमारा सहित जिले राज्य की खुशी समृद्धि की प्रार्थना की।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।महिला श्रद्धालु दीप जला माँ की पूजा अर्चना की।

वही विधायक ने कहा कि मुराइडीह दुर्गापूजा कमिटी वर्षों से भव्य पूजा का आयोजन कर रही है।हर बार भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराती है।माँ दुर्गा सभी को खुशी समृद्धि दे।पूजा कमिटी की माँग विवाह भवन की थी।अगले दुर्गापूजा के पहले विवाह भवन का निर्माण मन्दिर परिसर में हो जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें