JHARKHAND NEWS
रांची में 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी विशाल जुलूस, धनबाद जिला कमेटी की बैठक में तैयार हुई रूपरेखा
धनबाद के सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर रांची के डोरंडा में विशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस इस कार्यक्रम के माध्यम से संविधान बचाओ अभियान के तहत अपनी आवाज बुलंद करेगी।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। कांग्रेस प्रवक्ता शाहिद अली खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और के. राजू के निर्देशानुसार संविधान बचाओ अभियान के तहत रांची में विशाल जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होंगे।
वहीं, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने भी बैठक में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि धनबाद से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।