JHARKHAND NEWS
आड्रे हाउस में 'रिफॉर्म उत्सव' का आयोजन: आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं से सशक्त हो रहा डाक विभाग
भारतीय डाक विभाग, रांची मंडल के तत्वाधान में आज आड्रे हाउस में रिफॉर्म उत्सव का आयोजन किया गया. रिफॉर्म उत्सव का मुख्य उद्देश्य भारतीय डाक विभाग में किये जा रहे विभिन्न सुधारो आधुनिक तकनीक के उपयोग डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा नागरिक को सरल सुलभ पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण डाक सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों को आम जनता तक पहुंचाना था.
इस खास मौके पर मुख्य अतिथि संजीव रंजन ने कहा की डाक विभाग की कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने, सेवा वितरण प्रणाली में सुधार लाने तथा ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने की दिशा में किया जा रहे प्रयासों पर विशेष जोर दिया जा रहा है बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप विभाग द्वारा अपनाए जा रहे हैं सुधार एवं नवाचार सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने तथा नागरिकों के अनुभव को बेहतर बनाने में सहायक साबित होंगे.रिफॉर्म उत्सव कार्यक्रम में मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन के अलावा डाक विभाग के अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।