JHARKHAND NEWS
तिलाबनी में नव निर्मित दुर्गा मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी भीड़
धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड स्थित तिलाबनी पंचायत में नव निर्मित दुर्गा मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 551 कन्याओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा इलाका माता के जयकारों और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
गोविंदपुर के तिलाबनी मैयरा टोला में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का प्रथम वर्ष का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह 8 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। 551 कन्याओं ने पवित्र खुदिया नदी से जल भरकर नवनिर्मित मंदिर प्रांगण तक कलश यात्रा निकाली। पंडित रवि लोचन गोस्वामी ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश स्थापित कराया।
दोपहर से लेकर शाम तक मंदिर परिसर में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं, रात में कथावाचक हेमंत दुबे द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी। मंदिर में माता दुर्गा की पारंपरिक पूजा लगातार जारी रहेगी। तिलाबनी के ग्रामीणों ने आसपास के सभी क्षेत्रवासियों से माता के इस भव्य दरबार में शामिल होकर पुण्य कमाने की अपील की है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।