JHARKHAND NEWS
जमीन विवाद में मांडर के सेवाडीह गांव के किसान की गोली मारकर हत्या, छह हिरासत में
झारखंड के रांची ज़िले के मांडर थाना क्षेत्र के सेवाडीह गांव के रहने वाले एक किसान राम उरांव की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात इलाके में चर्चा और सनसनी का बड़ा कारण बन गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,यह पूरी घटना गुरुवार शाम को टीको पेट्रोल पंप के समीप हुई। मृतक राम उरांव अपनी रोज़ की तरह दूध पहुंचाने के लिए टीको स्थित दूध सेंटर गए हुए थे। जब वे वापस लौट रहे थे,तभी सड़क पर पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और उनके सिर में बेहद करीब से गोली मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि गोली सीधे सिर में लगने के कारण राम उरांव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में इस जघन्य हत्याकांड के पीछेजमीन विवाद की बात सामने आ रही है।पुलिस इस मामले में बेहद मुस्तैदी से कार्रवाई कर रही है। अब तक इस हत्या के सिलसिले मेंछह लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरी साज़िश और हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिन-दहाड़े हुई इस हत्या के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है .
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।