Live

JHARKHAND NEWS

कथारा में सक्रिय कोयला तस्करों पर शिकंजा: संयुक्त गश्ती दल ने 5 टन अवैध कोयला किया जब्त

S
Srishtyलेखक

बोकारो जिला के जारंगडीह कोलियरी में संयुक्त सुरक्षा गश्ती दल द्वारा VTC रोड क्रॉसिंग के समीप छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में गश्ती दल द्वारा अवैध रूप से जमा किए गए लगभग पाँच टन कोयला बरामद किया गया। गश्ती दल को देख कोयला चोर मौके से भाग खड़े हुए।कोयला चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक ए के बी सिंह के आदेशानुसार सीसीएल जारंगडीह सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश राम के नेतृत्व में जारंगडीह गश्ती दल के द्वारा संयुक्त रूप से जारंगडीह परियोजना के VTC रोड क्रॉसिंग के पास कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया गया।

जब्त कोयले को जारंगडीह कोलियरी स्टॉक में गिरा दिया गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोयला चोरी रोकने के लिए महाप्रबंधक के आदेशानुसार सुरक्षा पदाधिकारी लगातार छापेमारी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग सका है। लगातार छापामारी के बावजूद कोयला चोर सक्रिय हैं और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोयला चोरी पर अंकुश लगाने में प्रबंधन व सुरक्षा पदाधिकारी विफल साबित हो रहे हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें