JHARKHAND NEWS
ग्लोबल फैशन स्टार सीज़न 1 के ग्रैंड फिनाले से चमकीं धनबाद की प्रतिभाएं, मिसेज सुप्रिया जायसवाल बनीं 1st रनर-अप
झारखंड की कोयला नगरी धनबाद में रविवार को फैशन, ग्लैमर और हुनर का एक ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। मौका था ‘ग्लोबल फैशन स्टार सीजन 1 मेगा फैशन शो’ के ग्रैंड फिनाले का! 20 सितंबर 2026 को धनबाद के गोविंदपुर रोड स्थित 'किंग रिसोर्ट' में इस ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। इससे एक दिन पहले, 19 सितंबर को सभी प्रतिभागियों के लिए एक स्पेशल ग्रूमिंग सेशन रखा गया था, जहाँ इंडस्ट्री के टॉप एक्सपर्ट्स ने उन्हें रैंप वॉक, कॉन्फिडेंस और स्टाइल की बारीकियां सिखाईं।यह इवेंट सिर्फ एक फैशन शो तक सीमित नहीं था, बल्कि यह टैलेंट का महाकुंभ साबित हुआ। ब्यूटी पेजेंट और रैंप वॉक के साथ-साथ डांस और सिंगिंग के कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से मंच पर आग लगा दी। मिस्टर मिस एंड मिसेस धनबाद झारखंड' के खिताब के लिए युवाओं ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा
वही किड्स कैटेगरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने आत्मविश्वास और चार्मिंग स्टाइल से दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। कांटे की टक्कर के बीच मिसेज कैटेगरी के नतीजों की बात करें तो: 1st रनर अप मिसेज सुप्रिया जायसवाल बनी उन्हें 11,000 रुपये का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया 2nd रनर अप मिसेज नेहा सिन्हा और 3rd रनर अप डॉ कविता बनी। सभी विजेताओं के सिर पर जब ताज सजा, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा इस पूरे सफल आयोजन की डायरेक्टर और ऑर्गेनाइजर मिसेज प्रीति झा और को-फाउंडर मुकेश झा रहे। आयोजकों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ग्लोबल फैशन स्टार का मुख्य उद्देश्य धनबाद और झारखंड की छिपी हुई प्रतिभाओं, नए मॉडल्स और कलाकारों को एक राष्ट्रीय स्तर का मंच देना है, ताकि उनके सपनों को नई उड़ान मिल सके। उन्होंने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए वादा किया कि यह मंच भविष्य में भी राज्य के हुनरबाज़ों को तराशने का काम जारी रखेगा। फैशन, टैलेंट और सपनों का यह सफर धनबाद के लिए एक यादगार शाम बन गया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।