JHARKHAND NEWS
SIR 2026 की तैयारियां तेज, सिमडेगा डीसी ने खुद संभाली कमान, मतदान केंद्रों का निरीक्षण
सिमडेगा जिला प्रशासन लोकतांत्रिक अधिकारों को और अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम यानी SIR 2026 के तहत, 11 अक्टूबर को उपायुक्त (डीसी) ने 70-सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने मतदान केंद्र संख्या 168, 169, 170 और 172 पर चल रही निर्वाचन गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीसी ने बीएलओ (BLO) और बीएलए-2 की महत्वपूर्ण बैठकों, मेगा हेल्पडेस्क कैंप और स्थानीय स्तर पर आयोजित 'चुनाव पाठशाला' की व्यवस्थाओं का भी प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर पात्र नागरिक को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना है। शिविरों में नागरिकों को नया नाम जोड़ने, नाम या अन्य विवरणों में सुधार करवाने और सही फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।खासतौर पर, जिन मतदाताओं को 'नो मैपिंग' (No Mapping) या अन्य विसंगतियों (Anomalies) के तहत नोटिस प्राप्त हुए हैं, उन्हें आवश्यक सहयोग देने पर विशेष जोर दिया गया। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों की सुनवाई की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि हमारे किसी भी मतदाता को असुविधा का सामना न करना पड़े।इस निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी और सिमडेगा के बीडीओ सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े तमाम अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। जिला प्रशासन का एकमात्र लक्ष्य है – मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और सटीक बनाना
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।