Live

JHARKHAND NEWS

धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने किया गोविंदपुर प्रखंड का औचक निरीक्षण, कार्यों की सराहना के साथ दिए सुधार के निर्देश

S
Srishtyलेखक

धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने बुधवार को गोविंदपुर प्रखंड का औचक निरीक्षण कर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। डीसी ने पंचायत भवन, डीएमएफटी फंड से बने तालाब, आंगनबाड़ी केंद्र और मनरेगा कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डीडीसी सन्नी राज, एसएसपी प्रभात कुमार, बीडीओ जहीर आलम और सीओ यशवंत कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीसी ने गोविंदपुर पंचायत भवन की साफ-सफाई और रख-रखाव की जमकर तारीफ की और इसे आईएसओ सर्टिफिकेशन की सूची में शामिल करने की बात कही। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका द्वारा तैयार की गई पोषण वाटिका को देखकर उन्होंने खुशी जताई, जहां बच्चों को रोजाना हरी सब्जियां मिल रही हैं और उपस्थिति भी संतोषजनक पाई गई। साथ ही डीसी आदित्य रंजन ने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आए उन्होंने बच्चों को जमीन में बैठ कर पढ़ाने का भी काम किए मात्री भाषा के अनुसार बच्चों की शिक्षा देने की बात कही।

प्रखंड के सभी मुखियाओं को बेहतर कार्य करने का निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि अब मानदेय मिलने के बाद पंचायतों की स्थिति सुधर रही है। हालांकि, निरीक्षण के दौरान मनरेगा और अन्य कार्यों में जो कमियां मिलीं, उन्हें जल्द दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही, सभी पंचायतों के मुखियाओं की सूची मुख्य पटल पर लिखने के भी निर्देश दिए गए हैं। अतिक्रमण से जुड़े मामलों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्रवाई पूरी तरह जनहित और नियमानुसार की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें