Live

JHARKHAND NEWS

विस्थापितों के हक की लड़ाई: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं विधायक श्वेता सिंह, प्रबंधन से सकारात्मक पहल की उम्मीद

S
Srishtyलेखक

बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच विस्थापितों से बातचीत करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बोकारो पहुंच रहे हैं। नियोजन की मांग को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह भी शामिल हैं। श्वेता सिंह को उम्मीद है कि प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री की मौजूदगी में बोकारो स्टील प्रबंधन वार्ता के लिए आगे आएगा और विस्थापितों की मांगों पर सकारात्मक पहल करेगा।

श्वेता सिंह ने कहा कि विस्थापितों को नियोजन नीति पर स्पष्ट बातचीत करनी है। बोकारो स्टील प्रबंधन को भ्रम की स्थिति पैदा नहीं करनी चाहिए। विस्थापितों ने अपनी जमीन देकर प्लांट की स्थापना में अहम योगदान दिया है। विस्थापित नहीं चाहते कि प्लांट को किसी तरह का नुकसान हो, लेकिन उनकी मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन बेचैनी में इस तरह की बातें कर रहा है। अब देखना होगा कि प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री के हस्तक्षेप के बाद विस्थापितों के आंदोलन को लेकर क्या समाधान निकलता है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें