Live

JHARKHAND NEWS

विशेष सत्र से पहले सियासी पारा हाई, खनिज सेस पर टकराव, बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप

S
Srishtyलेखक

झारखंड की राजनीति में एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। बुधवार से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में खान एवं खनिज विकास संशोधन अधिनियम, यानी MMDR एक्ट और खनिज सेस का मुद्दा गरमाने के पूरे आसार हैं.इस विशेष सत्र का मुख्य एजेंडा केंद्र सरकार द्वारा MMDR एक्ट में किए गए संशोधन से राज्य के वित्तीय हितों पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा करना है। राज्य सरकार और सत्ता पक्ष के अनुसार, खनिज संपदा से भरपूर झारखंड के राजस्व और अधिकारों पर इन संशोधनों का सीधा असर पड़ रहा है।विधानसभा के पटल पर सत्ता पक्ष इस बात को रखेगा कि राज्य के खनिजों पर मिलने वाले सेस और रॉयल्टी में कटौती से झारखंड के विकास कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा.दूसरी तरफ, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने इस विशेष सत्र के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है।

बीजेपी नेताओं के अनुसार, पार्टी के विधायक सदन के भीतर इस सत्र का पुरजोर विरोध करेंगे। बीजेपी का आरोप है कि राज्य सरकार इस विशेष सत्र और अन्य प्रक्रियाओं की आड़ में अपने राजनीतिक हित साधना चाहती है। बीजेपी के बयान के मुताबिक, सरकार की मंशा 'SIR' के माध्यम से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में शामिल कराने की है। इसके साथ ही बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष MMDR बिल का विरोध कर अवैध खनन को विधानसभा से संरक्षण या लाइसेंस दिलाने का प्रयास कर रहा है। बीजेपी का कहना है कि वह न तो झारखंड की संपदा को लुटने देगी और न ही अवैध घुसपैठियों को वैध वोटर बनने देगी। बुधवार से शुरू हो रहा यह दो दिवसीय विशेष सत्र बेहद हंगामेदार रहने की उम्मीद है, जहां एक ओर राज्य सरकार इसे झारखंड के आर्थिक अधिकारों की लड़ाई बता रही है, तो वहीं विपक्ष इसे अवैध खनन और घुसपैठ के मुद्दों से जोड़कर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें