Live

JHARKHAND NEWS

SIR पर घमासान: JMM का चुनाव आयोग पर हमला, 24 जिलों में CEC का पुतला दहन

S
Srishtyलेखक

झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो (JMM) ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर झामुमो ने सोमवार को राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों में पुतला दहन करने का बड़ा फैसला किया है। पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग के फैसले लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ हैं।झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बेहद गंभीर खुलासे किए हैं।

पार्टी का दावा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर पिछले 10 महीनों में अन्य चुनाव आयुक्तों—सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी—द्वारा कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है। ये आपत्तियां मतदाता पंजीकरण, नाम हटाने और जोड़ने तथा मतदाता डेटा से जुड़े संवेदनशील मामलों पर थीं।पार्टी का कहना है कि अन्य आयुक्तों के विरोध के बावजूद ये प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई गईं, जो चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर बड़ा सवालिया निशान लगाती हैं।

इसी को लेकर झामुमो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग कर रहा है। इस संबंध में पार्टी राष्ट्रपति से भी औपचारिक कार्रवाई की मांग करेगी। आज होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में झामुमो की जिला समितियों के साथ-साथ सांसद, विधायक, केंद्रीय पदाधिकारी और तमाम कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें