Live

JHARKHAND NEWS

रांची एयरपोर्ट से कैलाश मानसरोवर जाने वाले जत्थे को किया गया विदा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : श्री राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा के नेतृत्व में कैलाश मानसरोवर यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं को रांची हवाई अड्डे पर माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं सहित विदा किया गया. इस जत्थे में श्री राम भरत मिलाप समिति के बालवीर जैन मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के संजय अग्रवाल, शशि भूषण सिंह ,गीता देवी चंद्रकांत सिंघानिया, कृष्णा मिश्रा ,पूसन चटर्जी लखनऊ के लिए रांची हवाई अड्डे से रवाना हुए. कल सुबह लखनऊ से मानसरोवर की यात्रा के लिए आगे का रास्ता तय करेंगे.

शुभकामना एवं विदाई देने वालों में श्री राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा, महेश विजय, जितेंद्र बरनवाल मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया कोषाध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल भारत तिब्बत सहयोग मंच के अनिल केसरी, प्रज्ञा सोनी, खुशबू जैन ,चिराग जैन आशीष हीरो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. इस अवसर पर श्री राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि जो जाते हैं बाबा के दरबार वह महासौभाग्यशाली होते हैं और जो उनको छोड़ने आते हैं वह भी कम सौभाग्यशाली नहीं होते. सभी जाने वाले दर्शनार्थियों को शुभकामना. मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया ने इस अवसर पर कहा आने वाले समय में यात्रा बहुत ही सुलभ हो ऐसी सरकार से हम मांग करते हैं.

भारत तिब्बत सहयोग मंच के अनिल केसरी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा जिस दिन बिना वीजा पासपोर्ट के होगा उस दिन रांची से एक जत्था कैलाश मानसरोवर की यात्रा में भारत तिब्बत सहयोग मंच झारखंड प्रदेश लेकर जाएगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें