Live

JHARKHAND NEWS

मंत्री राधाकृष्ण किशोर के कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर डीएसओ व डीसीओ को शो कॉज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : जिले उपायुक्त शशि रंजन के द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिंहा एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु को स्पष्टीकरण किया गया है. 15 दिसंबर को वित्त,वाणिज्यकर,योजना एवं विकास,संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर के कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के कारण दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण किया गया है.

यह है पूरा मामला

दरअसल,खरीफ विपणन मौसम2024-25के तहत जिले के सभी पैक्सों में15दिसंबर से धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ किया जाना था. इस शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय सांसद,विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधि को आमंत्रित करते हुए उनकी मौजूदगी सुनिश्चित करने को लेकर पूर्व की बैठक में निर्देशित किया गया था. इसी क्रम में शुभारंभ कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी के तरफ से सभी बीडीओ व सीओ को पत्र भी लिखा गया था लेकिन15दिसंबर को वित्त,वाणिज्यकर,योजना एवं विकास,संसदीय कार्य विभाग के मंत्री पाटन के किशुनपुर पैक्स में उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे तब जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु व जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा अनुपस्थित रहे,जिसके कारण कार्यक्रम में कठिनाई हुई. इस पर माननीय मंत्री के तरफ से अपनी अप्रसन्नता जाहिर की गयी.

पलामू से नीतेश कुमार की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें