Live

JHARKHAND NEWS

प्रदीप वर्मा फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, सैकड़ों लाभान्वित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : प्रदीप वर्मा फाउंडेशन की ओर से वार्ड संख्या 11 अंतर्गत कांटा टोली स्थित रविदास मोहल्ला में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस सेवा कार्य के माध्यम से कड़ाके की ठंड से जूझ रहे सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए.

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अजय राय, सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग वर्मा, पूर्व पार्षद अभय कुमार सिंह, लोअर बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद वर्मा लालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल लोअर बाजार मंडल महामंत्री सतीश कुमार रविदास कल्याण समिति कांटा टोली अध्यक्ष टिंकू राम उपाध्यक्ष मोहन राम महामंत्री अनिल राम सचिव संतोष कुमार राम मंत्री मुन्ना राम निर्मल राम अनुज रवि सहित काफी संख्या में कल्याण समिति के पात्र अधिकारी और महिलाएं उपस्थित थी.

सभी अतिथियों ने स्वयं जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर कंबल वितरण किया और उन्हें ठंड से बचाव हेतु सहयोग प्रदान किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है. प्रदीप वर्मा फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य सराहनीय है और ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं. उन्होंने आगे भी इस तरह के जनसेवा कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया.

स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के मानवीय प्रयास ठंड के इस मौसम में उनके लिए बड़ी राहत हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें