Live

JHARKHAND NEWS

मैसेज और सिम स्वैपिंग का खेल, साइबर ठगों ने मनोहर और वृद्धा के खाते से उड़ाए 2 लाख

S
Srishtyलेखक

साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. कभी एक मैसेज के जरिए तो कभी मोबाइल नंबर पर कब्जा जमाकर लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ किया जा रहा है.बेरमो थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो ऐसे ही मामले सामने आए हैं, जहां दो लोगों के बैंक खातों से करीब 2 लाख रुपये की रकम निकलने का मामला सामने आया है.दोनों पीड़ितों ने बेरमो थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है.पहला मामला फुसरो निवासी मनोहर वर्णवाल से जुड़ा है.बताया जाता है कि उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था. मैसेज खोलना उन्हें इतना महंगा पड़ा कि देखते ही देखते उनके बैंक खाते से करीब 1 लाख रुपये निकल गए.वहीं दूसरा मामला घुटियाटांड़ निवासी वृद्ध महिला बिसानी देवी का है. महिला ने कहाकि किसी ने धोखाधड़ी से उनके मोबाइल नंबर पर कब्जा जमा लिया. सिम स्वैपिंग के जरिए मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर बैंक खाते तक पहुंच बनाई गई और करीब 1 लाख रुपये की रकम निकाल ली गई.

दो अलग-अलग तरीकों से हुई इस साइबर सेंधमारी ने इलाके में दहशत और फिक्र बढ़ा दी है. एक ओर मोबाइल पर आए संदिग्ध मैसेज लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं, तो दूसरी ओर सिम स्वैपिंग का खेल भी लोगों की जमा-पूंजी पर खतरा बनता जा रहा है. अब देखना है कि पुलिस की तहकीकात में साइबर ठगी के इस खेल के पीछे छिपे चेहरों का कब खुलासा होता है और पीड़ितों की रकम कब वापस मिलती है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें