Hindi News / कचरा निस्तारण और उठाव की समस्या पर डीसी का कड़ा रुख, जल्द होगी...

JHARKHAND NEWS : कचरा निस्तारण और उठाव की समस्या पर डीसी का कड़ा रुख, जल्द होगी मीरूडीह साइट की घेराबंदी

Edited By:  |
jharkhand news

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर महापौर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर निगम की टीम ने डीसी नीतीश कुमार सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की उनसे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कचरा निस्तारण की समस्या से अवगत कराया बताया गया कि मीरूडीह में कचरा निस्तारण के लिए 7 एकड भूखंड नगर निगम को हस्तांतरित पूर्व से किया गया है लेकिन कचरा उठाव व निस्तारण करने का ठेका लेने वाली एजेंसी क्यूब ने अबतक भूखंड का चहारदीवारी भी नहीं किया है एजेंसी का कहना है कि यहां ग्रामीणों का विरोध है इसपर डीसी ने नगर निगम की टीम को आश्वास्त किया है कि पुलिस बल और मजिस्ट्रेट को प्रतिनियुक्त कर कचरा निस्तारण स्थल की घेराबंदी करा दी जाएगी

इसके अलावा कचरा उठाव एजेंसी क्यूब को हटाने को लेकर विभाग को पत्राचार करने का निर्देश दिया है कई दिनों से नहीं हो रहा कचरा का उठाव : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कचरा का उठाव कई दिनों से बंद है कुछ वार्ड में डोर टू डोर गाड़िया कचरा उठाती भी है तो निगम कार्यालय में कचरा भरी गाड़ी खड़ी करना पड़ती है, क्योंकि डंपिग के लिए स्थल नहीं है।