JHARKHAND NEWS
सुप्रीम कोर्ट में JPSC मामले की सुनवाई टली,अब 7 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई, बेंच ने बदला रुख
झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC और JSSC की परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं की सीबीआई (CBI) जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की तारीख में बदलाव कर दिया गया है।पहले शीर्ष अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की थी, लेकिन अब यह सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।बता दें कि गत 28 सितंबर को जब इस मामले पर पिछली सुनवाई हुई थी, तब तीन सदस्यीय बेंच की एक जज, जस्टिस वी. मोहना ने खुद को इस मामले से अलग (Recuse) कर लिया था। हालांकि, उनकी जगह बेंच में अब कौन नए न्यायाधीश शामिल होंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
इस महत्वपूर्ण जनहित याचिका पर सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए झारखंड सरकार और JPSC को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का सख्त निर्देश दिया था।
यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन की ओर से अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत के जरिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। याचिका में यह गंभीर आरोप लगाया गया है कि परीक्षाओं में हुए भ्रष्टाचार और धांधली के कारण राज्य के लाखों योग्य युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। इसलिए, या तो इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराई जाए या फिर सुप्रीम कोर्ट के किसी सेवानिवृत्त जज की निगरानी में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन हो
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।