Live

JHARKHAND NEWS

दशहरा से पहले शिक्षकों को मिले अक्टूबर का वेतन, जेपीएसएस ने सरकार से की अग्रिम भुगतान की मांग

S
Srishtyलेखक

झारखंड के लाखों शिक्षकों और कर्मियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ (JPSS) ने राज्य सरकार के सामने एक बड़ी मांग रखी है। संघ ने मांग की है कि शिक्षकों को दशहरा से पहले अक्टूबर महीने का वेतन अग्रिम (एडवांस) रूप में दिया जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ बिना किसी आर्थिक चिंता के त्योहार मना सकें।राज्य में नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले 20 और 21 अक्टूबर को दशहरा का महापर्व मनाया जाना है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहु और प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के प्रधान सचिव से इस संबंध में तुरंत आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

पदाधिकारियों का कहना है कि यह पर्व शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए बेहद खास होता है। पूजा-पाठ, पारिवारिक जरूरतों और सामाजिक आयोजनों के कारण इन दिनों खर्च काफी बढ़ जाता है.झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने सरकार से उम्मीद जताई है कि शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए इस पर जल्द से जल्द सकारात्मक आदेश जारी किया जाएगा। अब देखना यह है कि राज्य सरकार इस मांग पर क्या कदम उठाती है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें