JHARKHAND NEWS
मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में लगी आग, लाखों के सामान के साथ काउंटर जले; दमकल न पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने खुद संभाला मोर्चा
बाघमारा के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत मालकेरा स्थित बन्द रिपेयरिंग दुकान में मंगलवार की देर रात आग लग गई।आग में लगभग 8 लाख के नुकसान होने की बात दुकान मालिक ने बताई.कतरास थाना के पेट्रोलिंग पार्टी ने दुकान में आग लगता देख बिजली विभाग को बोलकर बिजली कटवाई उसके बाद दुकान के मालिक को सूचना दिलवा कर बुलवाया। देखते ही देखते आसपास के लोग जुट गए और आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे। इसी दरमियान दुकान के मालिक और थाना के लोगों ने अग्निशमन सूचित करने और गाड़ी बुलवाने का प्रयास किया। परंतु अग्निशमन गाड़ी का मोबाइल या टेलीफोन नहीं लगा और ना ही किसी तरह का मदद पहुंच सकी। दुकान में लगे आग को देखकर आसपास के लोगों ने घर-घर पहुंचने वाली टेंपो गाड़ी के टैंक के पानी से आग पर काबू पाया। लोगों में अग्निशमन के कार्यशैली को लेकर गुस्सा है। अग्निशमन गाड़ी नहीं पहुंचने को लेकर गुस्सा देखा गया
स्थानीय लोगों ने कहा दुकान में आग लगने की जानकारी पुलिस द्वारा दिया गया।दुकान के मालिक को सूचना देकर बुलवाये।करकट सीट ऊपर से चढ़कर तोड़े।उसके बाद आग पर सभी लोग मिलकर काबू पाए।दुकान मालिक ने बताया कि लगभग आठ लाख का नुकसान हुआ है।घटना रात 1:00 बजे की है। शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।जानबूझकर भी किसी ने आग शायद लगाया होगा। पहले भी मेरे दूकान में चोरी की घटना हो चुकी है।आज आग लगी और मेरे दुकान में रखे सारे नए पुराने मोबाइल सहित काउंटर ज़लकर राख हो गया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।