Live

JHARKHAND NEWS

धुर्वा गोलचक्कर पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, ग्रिल-बाउंड्री तोड़कर घुसी गाड़ी ओवरस्पीडिंग पर उठ रहे सवाल

S
Srishtyलेखक

राजधानी रांची के धुर्वा गोलचक्कर पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर JH01FY4159 अनियंत्रित होकर गोलचक्कर की ग्रिल और बाउंड्री तोड़ते हुए अंदर जा घुसी. हादसे के दौरान एक दूसरी कार JH01DT7410 भी फॉर्च्यूनर की चपेट में आ गई. हादसे के बाद फॉर्च्यूनर में सवार लोग मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जानकारी जुटाई.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर JH01FY4159 काफी तेज गति से गोलचक्कर की ओर आ रही थी. इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे ग्रिल व बाउंड्री तोड़कर गोलचक्कर के अंदर जा घुसी.

ओवरस्पीडिंग पर उठ रहे सवाल

राजधानी में लगातार सामने आ रहे तेज रफ्तार के मामलों ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. खासकर प्रमुख चौक-चौराहों पर ओवरस्पीडिंग रोकने और यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें