Live

JHARKHAND NEWS

देवघर में लौटी मुस्कान,पुलिस ने 64 खोए मोबाइल धारकों को सौंपा

S
Srishtyलेखक

देवघर पुलिस ने आम लोगों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटाई है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बरामद मोबाइल फोन को मोबाइल धारकों के हाथों में सुपुर्द किया। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

दरअसल, देवघर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कई लोगों के मोबाइल फोन गुम हो गए थे। मोबाइल गुम होने के बाद लोगों ने संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर तकनीकी जांच और लगातार प्रयास करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद किया।इसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने सभी बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने देवघर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।देवघर पुलिस की इस पहल से आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है। कुल 64 मोबाइल को वापिस किया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें