Live

JHARKHAND NEWS

दुर्गा पूजा को लेकर बेरमो थाना के समीप चला सघन वाहन जांच अभियान

S
Srishtyलेखक

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर बोकारो एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने बेरमो थाना के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया.अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य जरूरी कागजातों की जांच की गई.

जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने और कार में सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की.अधिकारियों ने कहा कि पूजा के दौरान सड़क पर बढ़ने वाली भीड़ और यातायात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें