Live

JHARKHAND NEWS

हजारीबाग ट्रैफिक अपडेट: सड़क पर मनमाने ढंग से वाहन पार्क करने वालों की अब खैर नहीं

S
Srishtyलेखक

हजारीबाग में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से बाइक, कार या अन्य वाहन खड़ा करना वाहन मालिकों को भारी पड़ सकता है।पहले गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों पर मुख्य रूप से चालान की कार्रवाई की जाती थी। लेकिन अब यातायात पुलिस की नई पहल के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को मौके से टो करके हटाया जाएगा।यानी अगर आपकी गाड़ी नो-पार्किंग या यातायात में बाधा पैदा करने वाली जगह पर खड़ी मिली, तो सिर्फ चालान कटवाने से काम नहीं चलेगा। वाहन को छुड़ाने के लिए चालान के साथ गाड़ी को उठाने और निर्धारित स्थान तक ले जाने का खर्च भी देना पड़ सकता है।

शहर की सड़कों पर कई जगह वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है।ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद सड़क पर अनुशासन कायम करना और यातायात को सुचारु बनाना बताया जा रहा है।अब सवाल यही है—सड़क पर मनमाने तरीके से वाहन खड़ा करना आखिर कब तक चलेगा?

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें