Live

JHARKHAND NEWS

चास में 800 लोगों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का लाभ

S
Srishtyलेखक

चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 8 तक रहने वाले करीब 800 लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को मकान निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये की राशि दी जाएगी।चास नगर निगम के महापौर भोलू पासवान ने बताया कि पहले चरण में वार्ड संख्या 1 से 8 तक के लाभुकों को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में वार्ड संख्या 9 से 16 तक के लाभुकों को योजना से जोड़ा जाएगा।

महापौर ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए चास नगर निगम क्षेत्र का निवासी होना जरूरी है। साथ ही लाभुक के पास अपनी जमीन भी होनी चाहिए। इसी को लेकर निगम की ओर से लाभुकों के साथ बैठक कर योजना की पात्रता, प्रक्रिया और आवश्यक जानकारी विस्तार से दी गई।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें