Live

JHARKHAND NEWS

लोहरदगा में पत्नी की निर्मम हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा :बड़ी खबर लोहरदगा से है जहांपुलिस ने जिले के भंडरा थाना अंतर्गत मलार टोली में विगत19अगस्त की रात पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है. घटना के बाद मृतका के भाई ने भंडरा थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी.

बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी राखी मलारीन की निर्मम हत्या कर फरार पति बेनामी मलार को भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह व अवर निरीक्षक पप्पू गुप्ता ने गुप्त सूचनापरलातेहार पुलिस व तकनीकी टीम की मदद से लातेहार जिले के टोरी रेलवे स्टेशन स्थित एक सैलून से पकड़ा है. आरोपी फरार होने के फिराक में था.

मामले में डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर कहा कि बेनामी मलार द्वारा अपनी पत्नी राखी मलारीन को कुदाल से वार कर निर्मम हत्या की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना के बाद मृतका के भाई शिवानंद मलार ने भंडरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी. इधर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इस मामले को लेकर भंडरा थाना में कांड संख्या 50/24 धारा 103 (1) बीएनसी के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें