JHARKHAND NEWS
रफ्तार का कहर, टेलर में घुसी इको वैन, एक की मौत, तीन घायल
बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची-गुमला फोरलेन एनएच पर जरिया गांव के समीप आज अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार मारुति इको वैन आगे चल रहे टेलर ट्रक में पीछे से घुस गई।
बताया जा रहा है कि टेलर ट्रक में लोहे की भारी मशीन लदी हुई थी। वैन की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह टेलर में लदी मशीन के नीचे घुसकर फंस गई। टेलर वैन को कुछ दुर तक घसीटते हुए ले गया।
इस हादसे में इको वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, इको वैन में सवार लोग पंडाल कारीगर थे, जो पश्चिम बंगाल से मध्य प्रदेश दुर्गा पंडाल बनाने जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही बेड़ो पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद वैन में फंसे घायलों और मृतक के शव को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।