JHARKHAND NEWS : रांची में पुलिस गश्त पर उठे सवाल: एक ही रात में 6 दुकानों के ताले और एस्बेस्टस शीट तोड़कर भीषण चोरी
राजधानी रांची में चोरों का आतंक खत्म होने के बजाए लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसकी तस्वीर एक बार फिर सामने आई। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक साथ 6 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान दो दुकानी का जहां ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया तो वही चार दुकानों का एस्बेस्टस शीट तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना से इलाके के दुकानदारों में दहशत है दुकानोदारों का कहना है कि इस तरह की वारदात से वो सहमे हुए है रात में कैसे पहरेदारी होगी उसे लेकर विशेष रूप से सोचना पड़ेगा क्योंकि पूर्व में कई दुकानों में चोर हांथ साफ कर चुके है.
ऐसे में दुकानदारों का कहना है कि चोरी की वारदात पर नकेल कसने के लिए जरूरी है चोरों को न सिर्फ गिरफ्तार करना बल्कि उन्हें सख्त सजा भी दिलाना वही गश्त व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के लिए दुकानदार कहते नजर आए। बता दें कि 6 दुकानों से कई कीमती समानों और करीब डेढ़ लाख कैश की चोरी हुई है वही चोरी के दरम्यान कई समान भी क्षतिग्रस्त हुए है।