JHARKHAND NEWS
झारखंड यूथ क्रिश्चन के बैनर तले रांची में क्रिसमस की भव्य तैयारी शुरू
राजधानी रांची में क्रिसमस के स्वागत की तैयारियां अब ज़ोर पकड़ने लगी हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड यूथ क्रिश्चन के बैनर तले क्रिसमस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी कड़ी में क्रिश्चन समाज के लोगों के द्वारा रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित अतिथिशाला में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन को भव्य और यादगार बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद लकड़ा ने जानकारी दी कि इस बार क्रिसमस का त्योहार आस्था, प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर आएगा। उन्होंने बताया कि भव्य आयोजन का आगाज रांची के लोयला ग्राउंड से होगा और यह अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचेगा। इस दौरान पूरे मार्ग पर उत्साह, उमंग और सामुदायिक एकता का माहौल देखने को मिलेगा।आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया गया कि इस कार्यक्रम में राज्य के कई मंत्री और विधायक शामिल होंगे, साथ ही पूरे झारखंड से बड़ी संख्या में समाज के लोगों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी। आयोजकों का मानना है कि इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी जुड़ाव और मजबूत होगा।
वहीं,बैठक में मौजूद फ़ादर ने समाज के लोगों और सभी नागरिकों से विशेष अपील की कि भाईचारगी का यह पावन पर्व क्रिसमस सभी लोग आपसी सद्भाव,शांति और बेहतर तरीके से मनाएं। कुल मिलाकर,रांची में क्रिसमस को लेकर उत्साह चरम पर है और समाज के लोग इस पर्व को यादगार बनाने में जुटे हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।