Live

JHARKHAND NEWS

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर पोटका के हाता में फूटा आक्रोश, जोरदार प्रदर्शन

S
Srishtyलेखक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त की मांग पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आह्वान किया गया है! इसी अहवान के तहत आज पोटका के हाता के बिरसा चौक में संयुक्त किसान मोर्चा के घटक ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन(AIKKMS) की ओर से रैली और नुक्कड़ सभा के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया गया!आंदोलन कर रहे लोगो ने कहा की SIR के नाम पर लोगो के नाम काटे जा रहें हैं, झारखंड में भी बड़े पैमाने पर वोटरों का नाम काटा जा चुका है, यह काम अभी जारी है, छोटा-छोटा गलती में भी नोटिस के ऊपर नोटिस किया जा रहा है!

गरीब किसान मजदूर आम लोग हर रोज प्रखंड कार्यालय का चक्कर कट रहे हैं! आज केंद्र के भाजपा सरकार असंवैधानिक और तानाशाही रवैया अपनाकर देश के करोड़ों लोगों के वोट का अधिकार छीन लिया है, इसके खिलाफ पूरा देश भर में आंदोलन जारी है! देश के छात्र,नौजवान,महिलाएं, किसान,मजदूर, बुद्धिजीवियों, वकीलों सभी सड़क पर उतर रहे हैं! यह लोकतंत्र को बचाने का लड़ाई है! हमारी मांग है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो,SIR के नाम पर गरीब, किसान, मजदूर,आम लोगों को परेशान करना बंद करो,SIR की पूरी प्रक्रिया रद्द करो, मतदाता सूची से हटाए गए सभी नागरिकों का मतदान अधिकार बहाल करो आदि मांग हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें