Live

JHARKHAND NEWS

चतरा के आम्रपाली-चन्द्रगुप्त क्षेत्र, CCL में रक्तदान शिविर में 68 लोगों ने किया रक्तदान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा : सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के तहत आम्रपाली-चन्द्रगुप्त क्षेत्र, सीसीएल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का आयोजन रेडक्रॉस सोसाइटी, चतरा ने महालक्ष्मी कंपनी के सहयोग से किया.

शिविर का शुभारंभ महाप्रबंधक ए. के. बी. सिंह ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर आम्रपाली परियोजना पदाधिकारी मोहम्मद अकरम, सुरेश पटेल, सुमित कुमार सिन्हा, रंजीत सिन्हा और मोहसिन रेज़ा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. शिविर में कुल 68 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. अधिकारियों ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल जीवन बचाता है बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है. दान किए गए रक्त को सदर अस्पताल, चतरा में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु उपलब्ध कराया जाएगा.

चतरा से संजय कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें