JHARKHAND NEWS
पत्नी के प्रेमी संग फरार होने से आहत पति ने खाया जहर, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दियारा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के बेवफाई और प्रेमी संग फरार होने से आहत एक पति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान पप्पू साह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली में मजूदरी के दौरान हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, पप्पू साह अपनी पत्नी रंजू देवी को साथ लेकर मेहनत-मजदूरी करने के लिए दिल्ली गया हुआ था। वही करीब ढाई माह पूर्व कथित तौर पर उसकी पत्नी बिहार के रहने वाले एक युवक के साथ भाग गई। इस घटना के बाद आहत पति अकेले अपने घर दियारा लौट आया था।
बच्चों की शादी के बाद पत्नी का उठाया गया कदम
परिजनों ने बताया कि पप्पू साह और उसकी पत्नी रंजू देवी के तीन बच्चे हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। पत्नी के इस तरह अचानक प्रेमी संग भाग जाने और दूसरी जगह शादी कर लेने से पप्पू मानसिक रूप से बेहद परेशान और आहत था। इसी तनाव के चलते उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल, पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।