JHARKHAND NEWS
फुटबॉल मैच में खिलाड़ी की मौत
बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती मैदान में आयोजित तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। फुटबॉल खेलने के दौरान दूसरे खिलाड़ी से टकराने के बाद 37 वर्षीय खिलाड़ी कजरा मुर्मू अचानक मैदान में गिरकर बेहोश हो गए। आनन-फानन में आयोजकों ने उन्हें डीवीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कजरा मुर्मू गोमिया के खंभरा बस्ती के रहने वाले थे। मौत की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह परिजन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी डीवीसी अस्पताल पहुंचे। परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा भी किया। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।