JHARKHAND NEWS
बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती मनाया
पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में उनके आवासीय कार्यालय चंदनकियारी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती मनाया गया। जहां बीजेपी पार्टी के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। जहां उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आज बीजेपी के कार्यकर्ता गण अपने बूथों में अंत्योदय के महान प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जन्म जयंती मनाया जा रहते। उनके दिखाए गए अंत्योदय के विचारों से देश में अनेको कल्याणकारी कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। कहा कि सात अक्टूबर को आदरणीय प्रधानमंत्री जी का जीवन में मुख्यमंत्री के रुप में एवं प्रधानमंत्री के रुप में रहकर देश के जनता के बीच जो सेवा किया हैं। उसका 25 वाँ साल सम्पूर्ण होने जा रहा हैं।
अवसर पर हमलोग उन महान आत्मा को नमन कर रहे हैं, जिनके विचारों से गरीबों को मकान, अनाज, मरीजों के लिए आयुष्मान के तहत ईलाज मिल रहा है। वही बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार पुरी तरह अलोकप्रिय हो चुकी हैं, बच्चों के नौकरियों तक बेचा हैं। आज पूरे राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह चोपोट हैं। झारखंड में मईया का बेटा अपने हक अधिकार से वंचित हैं। क्योंकि हेमंत सरकार ने सभी नौकरी को बेच दिया हैं। जनता इसका जवाब 2029 में हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। और बीजेपी के सरकार बनाएगे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।