Live

JHARKHAND NEWS

तिसरी में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक्सीडेंट में युवक की मौत, फूफा गंभीर।

S
Srishtyलेखक

:गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के चंदौरी-बरहमसिया मार्ग पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका फूफा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान करण तुरी के रूप में हुई है।बताया गया कि बिहार के बिसौली निवासी लाटो तुरी अपने ससुराल चंदौरी आए थे। सोमवार सुबह वह अपने भतीजे करण तुरी के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।

इसी दौरान बरहमसिया के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। अस्पताल से ले जाने के दौरान करण ने दम तोड़ दिया। वहीं लाटो तुरी का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें