JHARKHAND NEWS
मेदिनीनगर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन, विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को ‘विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, आशीष भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, युवा और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनसेवा और सुशासन के प्रति समर्पण देश के लिए प्रेरणादायी रहा है। वहीं प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूरा होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और सभी ने विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।