Live

JHARKHAND NEWS

लोहरदगा में माता के दरबार में पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने माथा टेका, सभी को दी नवरात्रि की बधाई

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा :जिले के ठाकुरबाडी मंदिर परिसर में श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ समिति लोहरदगा के तत्वावधान में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नवाह्नपारायण पाठ का भव्य आयोजन हो रहा है. इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. नवरात्रि के तीसरे दिन राज्यसभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर पहुंचे और माता के दरबार में माथा टेका. इस अवसर पर रामचरितमानस के पदाधिकारियों ने उन्हें मां दुर्गा की तस्वीर,साफा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

धीरज प्रसाद साहू ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में यज्ञ मंडप की परिक्रमा की. इस मौके पर महायज्ञ समिति द्वारा पूर्व सांसद को पगड़ी पहना कर अंग वस्त्र ओढ़ाया गया एवं आदिशक्ति मां दुर्गा की चित्र भेंट किया गया. इस शुभ अवसर पर धीरज साहू ने शारदीय नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि विगत 67 वर्षों से श्री राम चरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ समिति के द्वारा ऐतिहासिक आयोजन कराया जा रहा है जो कि हमारे शहर लोहरदगा के लिए एक अलग ही भक्ति का रंग बिखेरता है. मैं महायज्ञ समिति को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे इस पावन अवसर पर आमंत्रित कर पुण्य का भागी बनने का अवसर दिया है. मेरा जीवन सदैव भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरित रहा है. भगवान श्री राम धर्म, न्याय एवं मर्यादा के प्रतीक हैं. इसलिए प्रभु श्री राम से बड़ा उनका नाम है. मैं आज की युवा पीढ़ी को प्रभु श्री राम के दिखाए मार्ग पर चलने का आग्रहकरता हूं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें