Live

JHARKHAND NEWS

पलामू में वज्रपात से महिला की मौत, बच्ची समेत 2 घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू: बड़ी खबर पलामू से है जहांहुसैनाबाद प्रखंड के खरडीहा गांव में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 1 महिला की मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति और उनकी 4 वर्षीय बच्ची झुलस गई. घटना के बाद लोगों ने दोनों घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

बताया जा रहा है कि रामदयाल सिंह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ हुसैनाबाद से बाइक से घर वापस आ रहे थे. इसी दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी उनकी पत्नी कुसुम देवी की मौत हो गई. वहीं बाइक आगे जाकर सड़क किनारे गिर गया जिससे रामदयाल सिंह और उनकी बच्ची को चोटें आयी जिससे दोनों घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज कर इलाज करवाया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें