Live

JHARKHAND NEWS

बाबा भोलेनाथ के भक्त शंकर चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा कर पहुंचे देवघर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

देवघर: बाबा दरबार में हाजिरी लगाने के लिए शंकर नामक भक्त चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा करते हुए बुधवार को देवघर पहुंचे.

पेशे से शंकर एक किसान है. बाबा केदारनाथ और काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद बाबा बैद्यनाथधाम तीसरी ज्योतिर्लिंग पर बुधवार को यहां पहुंचे हैं. शंकर जिस राज्य में जाते हैं इनको पहचान के मित्र मिल जाते हैं और उनके साथ यात्रा पर चलते हैं. इसके अलावा पूरी यात्रा यह अकेले ही तय करते हैं. बैद्यनाथधाम में दर्शन करने के बाद शंकर जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर निकलेंगे.50वें दिन यह तीसरी ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुंचे. शंकर कहते हैं कि यह चार धाम और12ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी करने में करीब11से12महीने का समय लगेगा. यह यात्रा समाज कल्याण और विश्व कल्याण के अलावा भारत विकास के लिए कर रहे हैं. शंकर उत्तर प्रदेश के मेरठ के पास एक गांव के रहने वाले हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें