Live

JHARKHAND NEWS

MMDR संशोधन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का सरकार पर हमला कहा,... खनिज संपदा की चोरी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगा राजस्व

S
Srishtyलेखक

हजारीबाग परिसदन में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने प्रेसवार्ता कर एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने केंद्र के संशोधन को देशहित में बताते हुए राज्य सरकार के विरोध को अनुचित बताया है।आदित्य साहू ने कहा कि संशोधन से कोयला, अभ्रक समेत अन्य खनिजों की कथित चोरी और अवैध दोहन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी तथा राज्य के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।उन्होंने दावा किया कि कई राज्यों ने संशोधन का समर्थन किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड में कथित कोयला चोरी और राजस्व व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

सांसद आदित्य साहू ने सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मंईयां सम्मान योजना को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।एमएमडीआर संशोधन को लेकर भाजपा और राज्य सरकार के बीच सियासी टकराव अब और तेज होता नजर आ रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें