Hindi News / सीएम हेमन्त सोरेन से दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के DRM केएन सिंह...

JHARKHAND NEWS : सीएम हेमन्त सोरेन से दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के DRM केएन सिंह ने की मुलाकात

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के डी.आर.एम. केएन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की. डी.आर.एम. ने अमृत भारत स्टेशन के तहत पुनर्विकसित राज्य के मुरी एवं पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रण पत्र प्रदान किया. इन पुनर्विकसित स्टेशनों का उद्घाटन कार्यक्रम 17 जुलाई 2026 को निर्धारित है.