Live

JHARKHAND NEWS

खूंटी के आरसी मध्य विद्यालय परिसर में देर रात खूनी संघर्ष, फादर बेनेदिक बारला को मारी गोली; हालत गंभीर

S
Srishtyलेखक

खूंटी के आरसी बालक मध्य विद्यालय परिसर में देर रात गोलीबारी की घटना होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.मंगलवार की रात कार्यालय के अंदर बैठे फादर बेनेदिक बारला के माथे पर लोहे के रड से अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया और गोली मार दी। पेट में गोली लगने से बेनेदिक बारला की स्थिति गंभीर बने हुई हैं।घटना के बाद सदर अस्पताल खूंटी में शुरुआती उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए. चिकित्साको फादर बेनेदिक रांची रेफर कर दिया है।

बता दे कि बुधवार की सुबह विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाला एक विद्यार्थी अपने अभिभावक के साथ जब स्कूल के कार्यालय अपने कार्यों को लेकर पहुंचा तो बेनेदिक बारला को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को देकर उपचार के लिए बुधवार की सुबह सदर अस्पताल खूंटी पहुंचाया गया। घटना की जानकारी पर खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय सिंह जमुदा थाना प्रभारी खूंटी घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी विद्यालय परिसर में मौजूद लोगों से लेकर विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहनता से जांच प्रारंभ कर दि गोली किसने मारी और किसी विवाद को लेकर इसका खुलासा नहीं हो सका है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें