JHARKHAND NEWS
दुमका में दो दिवसीय संथाल परगना बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू, अंडर-9 से अंडर-19 तक होंगे मुकाबले
दुमका से बड़ी खबर है, जहां खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने के उद्देश्य से संथाल परगना बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ।दुमका में 28 और 29 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय संथाल परगना बैडमिंटन टूर्नामेंट में आठ जिलों से आए लगभग 200 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका के उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के दीपक कुमार झा, राधे भालोटिया और आयोजन सचिव अंकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में अंडर-9 से अंडर-19 तक के बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबलों के साथ मेंस डबल्स प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। कोर्ट पर खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा है।आयोजकों का उद्देश्य संथाल परगना के विभिन्न जिलों की छिपी खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच देना और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करना है।आयोजकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में बैडमिंटन खेल को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
गो स्पोर्ट्स एवं गो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दुमका के आयोजन में हो रही इस प्रतियोगिता से खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।