Live

JHARKHAND NEWS

परिवार के साथ पारसनाथ पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, भगवान पारसनाथ के किए दर्शन

S
Srishtyलेखक

जैन धर्म के विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल गिरिडीह जिले के मधुबन स्थित सम्मेद शिखरजी में भगवान पारसनाथ के दर्शन करने के लिए पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपने परिवार के साथ पहुंचे। उनके आगमन पर डुमरी स्थित पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।रेलवे स्टेशन से स्वागत कार्यक्रम के बाद राज्यपाल अपने परिवार के साथ जैन तीर्थस्थल मधुबन के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने भगवान पारसनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मीडिया से बातचीत के दौरान गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि मधुबन का यह उनका चौथा दौरा है। करीब ढाई से तीन साल के अंतराल के बाद उन्हें एक बार फिर इस पवित्र तीर्थस्थल पर आने का अवसर मिला है। इस बार वे अपने पूरे परिवार के साथ भगवान पारसनाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं।इस दौरान राज्यपाल ने पारसनाथ और मधुबन के विकास को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने कहा कि तीर्थस्थल से लौटने के बाद वे यहां के विकास और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार, झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें