Live

JHARKHAND NEWS

स्वास्थ्य सेवाओं का धज्जियां उड़ाईं एम्बुलेंस की देरी, गोड्डा और चतरा में मौतों से मचा हड़कंप

S
Simran Chaudharyलेखक

DESK : झारखंड के कई जिलों से लगातार स्वास्थ्य सेवाओं की जर्जर हालत उजागर हो रही है, प्रदेश की वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राफिया नाज़ ने सरकार की प्राथमिकताओं पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी को स्वास्थ्य का दावा करती है। लेकिन जमीन पर हालात भयावह हैं, गंभीर बीमार मरीज समय पर अस्पताल तक पहुंच नहीं पा रहे जो सीधे आम जनजीवन और स्वास्थ्य अधिकारों का उल्लंघन है।

राफिया नाज़ ने गोड्डा जिले में एक मासूम बच्ची की मृत्यु का उदाहरण देते हुए कहा कि एम्बुलेंस समय पर न पहुंच पाने के कारण इस त्रासदी ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। परिजनों द्वारा बार-बार मदद के लिए कॉल करने के बावजूद कोई राहत नहीं मिल सकी, इसी प्रकार चतरा जिले में सुकुल भुइयां की मौत भी एम्बुलेंस की देरी के कारण हुई।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें