Live

JHARKHAND NEWS

साइक्लोन अर्णब से जलापूर्ति पर मंडराया संकट, पेयजल विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

S
Srishtyलेखक

बंगाल की खाड़ी से उठने वाले संभावित साइक्लोन 'अर्णब' के खतरे को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 से 30 अक्टूबर के बीच झारखंड में इस तूफान का असर देखने को मिल सकता है। खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं और सोलर आधारित पानी की व्यवस्था में बाधा आ सकती है।इसी संभावित संकट को भांपते हुए, पेजयल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला ने आम जनता से एक बड़ी अपील की है। विभाग ने कहा है कि लोग पहले से ही अपने घरों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल (पीने का पानी) का भंडारण कर लें, ताकि अगर तूफान की वजह से पानी की आपूर्ति बाधित होती है, तो आपको और आपके परिवार को दैनिक जरूरतों के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

लेकिन अगर इस दौरान आपके इलाके में कोई जलापूर्ति योजना या चापाकल खराब हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। विभाग ने इसके लिए कंट्रोल रूम और ब्लॉक स्तर पर कनीय अभियंताओं (Junior Engineers) के मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जिन पर आप तुरंत संपर्क कर सकते हैं:

विभाग की अपील साफ है कि सावधानी ही बचाव है। इसलिए मौसम के मिजाज को देखते हुए पानी का स्टॉक अभी से कर लें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत विभाग के इन नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय रहते आपकी समस्या का समाधान किया जा सके।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें