JHARKHAND NEWS
भारत और वेस्टइंडीज की टीम पहुंची रांची
दूसरे T20 मैच के लिए भारत और वेस्टइंडीज की टीम रांची पहुंच गई है हवाई अड्डे पर क्रिकेट प्रेमियों और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी ने टीम की अगवानी की .हवाई अड्डे से बस में बैठकर दोनों टीम रेडिसन ब्लू होटल के लिए निकल गई हवाई अड्डे पर स्वागत के लिए पहुंचे झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि कल पहले हाफ में वेस्टइंडीज प्रैक्टिस करेगी जबकि भारतीय टीम की प्रैक्टिस का समय दूसरे हाफ़ में होगा
उन्होंने कहा कि 9 अक्टूबर को ऐतिहासिक दिन होगा और लगभग 50 हजार दर्शक भारत और वेस्टइंडीज का मैच देख सकेंगे 11 महीना से इस मैच का इंतजार था.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।