Live

JHARKHAND NEWS

पाकुड़ के होटल में मालदा के 26 जिप सदस्य ने डाला ढेरा, बंगाल पुलिस लेने पहुंची तो हुआ हंगामा

S
Srishtyलेखक

पश्चिम बंगाल के मालदा के 26 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के साथ पाकुड़ के एक होटल में ठहरे हैं। इसी बीच मालदा पुलिस सूचना के आधार पर होटल पहुंची और सदस्यों को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, जिसके बाद हंगामा होने लगा । पुलिस के द्वारा जबरदस्ती करने पर जिप सदस्यों ने आरोप लगाया कि वे अपनी मर्जी से पाकुड़ आए हैं और पुलिस उन पर दबाव बना रही है। विरोध के दौरान पुलिस और सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, जिसके बाद पाकुड़ पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

जिप सदस्य सागरिका सरकार ने आरोप लगाया कि 6 अक्टूबर को जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव होना है और पुलिस के जरिए सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने महिला सदस्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया।

बताया गया कि मालदा में 43 जिला परिषद सीटों में टीएमसी 34, कांग्रेस 5 और भाजपा 4 सीटें जीती हैं। फिलहाल होटल के बाहर बंगाल पुलिस मौजूद है। मामले में बंगाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें