JHARKHAND NEWS : चाईबासा नगर परिषद से अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, मिला चुनाव चिह्न
Edited By:
|
Updated :07 Feb, 2026, 04:56 PM(IST)
चाईबासा : झारखंड के चाईबासा नगर परिषद से अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सभी अभ्यर्थियों को निर्वाचन आयोग द्वारा अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं. जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी और चुनाव चिह्न इस प्रकार हैं.
1.अनुप कुमार सुल्तानिया–एयर कंडीशनर.
2.देवी शंकर दत्ता–छड़ी
3.नितिन प्रकाश–चूड़ियाँ
4.फैयाज खान–बेंच
5.नितेश कुमार दोदराजका–बैटरी टार्च.
6.रमेश खिरवाल–बिस्कुट
7.राधा मोहन बनर्जी- बक्सा.
8.मो. सलीम–ईंटें
9.सुनील प्रसाद साव–बाल्टी
नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. सभी उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को साधने में जुट गए हैं. मतदान निर्धारित तिथि को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है.