Live

JHARKHAND NEWS

मंत्री दीपक बिरुवा ने खरसावां के मां आकर्षणी मंदिर में "बुरु मागे" पूजा में हुए शामिल, किया गया जोरदार स्वागत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : झारखंड के मंत्री दीपक बिरुवा खरसावां स्थित प्रसिद्ध मां आकर्षणी मंदिर शक्तिपीठ में सोमवार को आयोजित "बुरु मागे" पूजा में शामिल हुए. पूजा कमिटी के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया. इस मौके पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी मौजूद थे.

मां आकर्षणी मंदिर में पुजारियों द्वारा विधि-विधान के साथ बुरू मागे को लेकर पूजा की गई. वहीं मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा शरीक हुए एवं मांदर बजाकर व ढोल नगाड़ों की थाप पर वे जमकर थिरके. इस अवसर पर मुख्य रूप से खरसांवा के अंचलाधिकारी कप्तान सिंकू , पूजा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट----

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें